सभी 88+ साइटें देखें NoFap:
मैथुन प्रतिबंधित क्षेत्र! चेतावनी: यह वास्तव में मैथुन क्षेत्र नहीं है! मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, मैंने वास्तव में इस स्थान को अपनी पोर्न वेबसाइट में शामिल किया है! मैं यहां किसी ऐसे व्यक्ति की मदद करने के लिए उपस्थित हूं जो पोर्न से छुटकारा पाना चाहता है और उन सभी की मदद के लिए भी, जो पीसी के सम्मुख मैथुन नहीं करना चाहते! /r/ NoFap एक subreddit है जो विभिन्न तरह की सलाहें प्रदान करता है जो आपको कुछ समय के लिए पोर्नोग्राफ़ी और हस्तमैथुन से दूर रहने में मदद करेगा। लोग यहां आते हैं और इससे संबंधित विभिन्न चीजें पोस्ट करते हैं। हम सभी जानते हैं कि अत्यधिक पोर्न हमारे जीवन को ठीक वैसे ही नुकसान पहुंचा सकता है जितना किसी चीज़ के अति उपयोग से होता है। इसलिए, यदि आप उन लोगों में से एक हैं जो खुद को छूने से रोक नहीं सकते, तो बाकी की समीक्षा पढ़ें।
यहाँ किसी का भी स्वागत है! उनके कुछ नियम हैं, लेकिन वे ज्यादातर प्रशासनिक हैं। मैं देखता हूं कि इस समय कई लोग ऑनलाइन है, लगभग 2000 के आस पास और हम मध्य-रात्रि में हैं। यह subreddit पहले आपकी यह समझने में मदद करेगी कि आपको समस्या हो सकती है और मैथुन प्रतिबंधित प्रक्रिया से गुजरने के दौरान क्या उम्मीद करनी है। आपको एक प्रारंभिक मार्गदर्शिका भी मिलेगी, जिसे आपको शुरुवात से ही देखने की आवश्यकता है। इसके पश्चात सब कुछ आसान हो जाएगा। इसमें पोर्न व्यसन(लत), पोर्नोग्राफ़ी के कारण यौन असफलता, वास्तविक यौन संबंध में असंतोष आदि के बारे में जानकारियां शामिल है। इसके अलावा, आप एक प्रारंभिक(परिचायक) वीडियो देख सकते हैं। आपको इन सभी की लिंक साइडबार में देखने को मिलेंगी। यदि आपने subreddits का उपयोग पहले भी किया है, तो आप समझ जाएंगे कि साईडबार कहने से मेरा तात्पर्य क्या है।
आप यहाँ तब भी आ सकते है अगर आप एक चुनौती लेना चाहते हैं। सही कहूँ तो यदि आप अपनी सीमाओं का परीक्षण करना चाहते हैं कि आप पोर्न से कितने समय तक दूर रह सकते है। यदि आप इसे एक महीने के लिए करना चाहते हैं तथा यदि आप अपने इससे जुड़े अपने अनुभव साझा करना चाहते हैं, तो एक्सेस करें /r/NoFap. आप अपने यूजर नाम के बगल में ट्रैकर के साथ एक काउंटर प्राप्त करेंगे। हाँ, उन्होंने हर चीज़ के बारे काफी सोचा है तथा वे एक मित्रतापूर्ण समुदाय की पेशकश करते हैं जो आपकी मदद हेतु तैयार है।
यदि आपके मन में इस स्थान को बेहतर बनाने का कोई उपाय है, तो सुझाव पेटिका में उसका स्वागत है। इस Reddit चैनल की सदस्यता ले चुके उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या जल्द ही 300,000 लोगों तक पहुंच जायेगी, तो आप कल्पना कर सकते है कि कितने लोग अपनी जिंदगी में पोर्न से दुखी है। क्या आप उनमें से एक बनना चाहते है? स्क्रीनशॉट पर क्लिक करें तथा उपयोगी मैथुन प्रतिबंधित क्षेत्र में आगे बढ़ें!
- यह आपकी समस्याओं को हल कर सकता है!
- कुछ नहीं! यह एक दिलचस्प जगह है!